| 3जी होम | एचएसडीपीए कार्ड | 3जी मोबाइल टैरिफ़ | 3जी मोबाइल हैण्ड्सेट | अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | एमटीएनएल होम | |
|
मोबाइल टेलीफोनी की नई दुनिया में प्रवेश करें और नया अनुभव करें अब तक सिर्फ कल्पना रुप में अस्तित्व में है। एमटीएनएल पेश करता है मोबाइल टेलीफोनी का भविष्य "एमटीएनएल 3 जी जादू" सेवा। 3 जी जादू के साथ भविष्य में आपका स्वागत है. विडियो कॉलिंग : एमटीएनएल 3 जी जादू के साथ अब आप ना केवल अपने करीबी लोगों की आवाज सुन सकते है, बल्कि उनका लाईव विडियो भी साथ मे देख सकते हैं। दूर रहकर भी अपने दोस्तों या व्यापार सहयोगियों के साथ आमने-सामने जैसी बातचीत का आनंद लें। हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट: अब 3 जी के साथ घर पर या कार्यस्थल पर सुपर गति से ब्राउज़िंग का आनंद लें। डाउनलोड करें संगीत, वीडियो, क्लिप, खेल और काफी कुछ 3 जी के साथ और अपने मोबाइल पर इंटरनेट से जुडें कभी भी, कहीं भी। एमटीएनएल 3 जी सेवा दोनों प्रीपेड और पोस्टपेड योजनाओं में उपलब्ध है। मौजूदा एमटीएनएल मोबाइल ग्राहकों को 3 जी मोबाइल सेवा नंबर परिवर्तन के बिना दी जा सकती है। 3 जी सेवा सदस्यता के साथ आप की मौजूदा 2 जी से संबंधित सेवाओं भी जारी रहेगी। वर्तमान में 3जी नेटवर्क कफपरेड, फाउंटेन, कूपरेज, सिटी, मझगांव, मांडवी, वर्ली, दादर, प्रभादेवी से मुलुंड तक पूर्वी एक्सप्रेस राजमार्ग पर और प्रभादेवी से हवाई अड्डे के लिए पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग पर उपलब्ध है। |