एमटीएनएल, मुंबई में राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति हो रही है और वर्ष 2008-09 के दौरान हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो पुरस्कार मिले हैं, “आशीर्वाद” की ओर से प्रथम पुरस्कार तथा “मुंबई उपक्रम नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति” की ओर से तृतीय पुरस्कार।



दिनांक 21-11-2009 को “आशीर्वाद” की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सुप्रसिद्ध उद्घोषक अमीन सयानी , आशीर्वाद के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, आशीर्वाद के निदेशक डॉ उमाकांत वाजपेयी आदि की उपस्थिति में समारोह अध्यक्ष एवं मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ रामजी तिवारी ने “चल वैजयन्ती” देकर सम्मानित किया।

दिनांक 19-12-2009 को आयोजित “मुंबई उपक्रम नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति” (टॉलिक) की बैठक में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।