एमटीएनएल की प्रीपेड ब्रॉडबैण्ड सेवा

एमटीएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए प्रीपेड ब्रॉडबैण्ड सेवा शुरू की है ।  यह सेवा वर्तमान लैण्डलाइन कॉपर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर प्रदान की जा रही है ।



प्रारंभिक संस्थापन, क्रियान्वयन के साथ एक ही समय मोडेम प्रभार
(वैधता 90 दिन):-


संस्थापन तथा क्रियान्वयन प्रभार

रू. 300

एक समय मोडेम प्रभार

नॉर्मल मोडेम

रू. 1000

वायरलैस मोडेम

रू. 1700

ग्राहक का स्वयं का मोडेम होने के मामले में संस्थापन तथा क्रियान्वयन प्रभार : रू. 300


प्रीपेड टैरिफ प्लान :-

प्लान

प्लान प्रभार (वाउचर)
(सेवा कर सहित)

गति

नि:शुल्क युसेज

वैधता

प्रीपेड वाउचर  499

रू. 499

2 एमबीपीएस तक

1.3 जीबी

एक माह

प्रीपेड वाउचर  1499(15-01-2010 से प्रभावी)

रू. 1499

2 एमबीपीएस तक

5 जीबी

तीन माह

प्रीपेड वाउचर  3999

रू. 3999

2 एमबीपीएस तक

15 जीबी

एक वर्ष

प्रीपेड वाउचर  5999

रू. 5999

2 एमबीपीएस तक

25 जीबी

एक वर्ष

नोट :

  • ग्रेस अवधि : दोनों प्लान के लिए 30 दिन की ग्रेस अवधि के बाद अकाउंट निरस्त कर दिया जाएगा  और 3 माह के पाब पुन: आकउंट क्रियन्वित किया जाएगा ।
  • प्लान को परिवर्तित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।

प्रीपेड ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए पद्धति :-
  • ग्राहक अपने वर्तमान लैण्डलाइन पर प्रीपेड ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन बुक करना होगा ।
  • ग्राहक को प्रथम बिल में पंजीकरण, क्रियान्वयन तथा राउटर प्रभार लिया जाएगा । 
  • ग्राहक सेवा केन्द्र पर और 1500/डब्ल्यूएससी से कनेक्शन बुक करें ।
  • ब्रॉडबैण्ड का कार्यादेश जारी किया जाएगा और इसे तत्काल पूरा भी किया जाएगा ।
  • शुरूआत में ग्राहक को 50 एमबी नि:शुल्क डाउनलोड के साथ ब्रॉडबैण्ड दिया जाएगा और उसकी वैधता 90 दिन की होगी ।
  • वैधता अवधि में ग्राहक उपलब्ध वाउचर में से किसी भी वउचर का उपयोग कर अपना अकाउंट रिचार्ज कर सकता है ।
  • ग्राहक वाउचर का प्रयोग कर, ग्राहक  http://register.mtnl.net.in पर लॉगऑन करें और अपना अकाउंट रिचार्ज करें ।
  • रिचार्ज प्रक्रिया के मामले में किसी प्रकार की समस्या हो तो ग्राहक  12543 अथवा 1504 के विकल्प 3 पर संपर्क करें ।
  • इस प्लान में 4एमबी स्पेस के सा‌थ एक ईमेल आईडी दिया जाएगा ।
  • वैधता अवधि समाप्त होने पर शेष डाउनलोड को आगे अग्रेषित नहीं किया जाएगा ।
  • यदि वैधता अवधि में समाप्त होने के पहले अनुमत्य डाउनलोड को खर्च किया जाता है तो ग्राहक की उपरोक्त वाउचर में से किसी एक वाउचर का प्रयोग कर अपना अकउंट रिचार्ज करना होगा ।
  • वैधता अवधि में रिचार्ज करते समय शेष उपलब्ध डाउनलोड को नए वाउचर दिए जा रहे हैं । डाउनलोड में जोड़ दिया जाएगा ।  अत: पिछले अवधि को आगे अग्रेषित नहीं किया जाएगा ।
  • प्रत्येक वाउचर को वैधता अवधि के बाद एक माह का अधिक अवधि दिया जाएगा । यदि ग्राहक दिए गए अधिक अवधि में अपना अकाउंट रिचार्ज करने में असफल होता है तो उनका अकाउंट निलंबित किया जाएगा  ।  यह अकाउंट 90 दिन की वैधता अवधि समाप्त हो जाने पर स्थाई रुप से बंद किया जाएगा ।
  • वर्तमान में पोस्टपेड को प्रीपेड में परिवर्तित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।
  • सेवा संबंधी सभी प्रकार की शिकायत के लिए ग्राहक  198 पर डायल कर सकते हैं ।
  • ग्राहक अपने प्लान का शेष तथा उपयोग किए गए विवरण को http://register.mtnl.net.in में देख सकते हैं ।



 
  © 2001-2005, महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड, सभी अधिकार सुरक्षित हैं ।