|
|
|
 |
| एमटीएनएल ने ट्रायबैण्ड के नाम
से ब्रॉडबैण्ड सेवा शुरू की है । इसमें मौजूदा कॉपर
इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सेवाएँ प्रदान की जाती है । आरंभ मे ब्रॉडबैण्ड
इंटरनेट सेवा शुरू की गई अन्य सेवाएँ जैसे वीपीएन, मल्टी्कास्टिंग, वीडियो
कॉन्फ्रेंसिंग वीडियो ऑन डिमांड तथा ब्रॉडबैण्ड एप्लिकेशन को भी बाद
में शामिल किया गया । |
| डिजीटल सब्स्क्राइबर लाइन (डीएसएल) का एक प्रकार एडीएसएल 2+
टेक्नालोजी के माध्यम से ब्रॉडबैण्ड सेवा प्रदान की जाती है । |
| |
| भुगतान का प्रकार - |
| ग्राहक, मासिक अथवा वार्षिक भुगतान का चयन कर सकता है ।
वार्षिक भुगतान विकल्प के मामले में सेवा क्रियान्वित किए जाने के बाद
अगले टेलीफोन बिल से वार्षिक प्रभार लिया जाएगा । उसके बाद प्रति
वर्ष चयन किए गए माह के टेलीफान बिल में वार्षिक प्रभार दर्शाया जाएगा
। तथापि, मासिक नि:शुल्क डाटा डाउनलोड से अधिक किए गए युसेज का
प्रभार नियमित आधार पर मासिक/द्विमासिक टेलीफोन बिल में दर्शाया जाएगा । |
| |
| व्याख्या - |
| ब्रॉडबैण्ड
इंटरनेट सर्विस - यह 'ऑलवेज ऑन' डाटा कनेक्शन है, जिससे इंटरनेट
एक्सेस के साथ इंटरएक्टिव सेवाओं को सहायता की जाती है तथा ब्रॉडबैण्ड
इंटरनेट सेवा प्रदान करने के लिए निर्दिष्ट किए गए सेवा प्रदाता के लिए
पॉइंटर ऑफ प्रेझेन्स (पीओपी)
से व्यक्तिगत ग्राहक को 256 किलो बिट प्रति सेकंड (केबीपीएस) की न्यूनतम
डाउनलोड गति प्रदान करने की इसकी क्षमता है, जहॉँ से ऐसे कई व्यक्तिगत
ब्रॉडबैण्ड कनेक्शनों को एकत्रित किया जाता है तथा ग्राहक, इस पीओपी के
माध्यम से इंटरनेट सहित अन्य इंटरक्टिव सेवाओं को एक्सेस कर सकता है
।
जिस किसी सेवाओं के लिए विशेष रूप से अलग लाइसेन्स की आवश्यकता है ऐसे
सेवाओं को इंटरक्टिव सेवाओं द्वारा अलग दिया जाएगा । उदा. - रियल
टाइम वॉइस ट्रासमिशन, इसकी कुछ सीमाओं के अतिरिक्त, इंटरनेट टेलीफोनी के
साथ
आईएसपी लाइसेन्स के अधीन इस समय इसके लिये अनुमती दे दी गई है । |
| |
|
|
|