1 ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए कहॉँ आवेदन किया जाए ?
2 इसकी सेवा शुरू होने में कितना समय लगता है ?
3 ब्रॉड बैण्ड कनेक्शन के लिए कौन से उपकरणों की आवश्यकता होती है ?
4 एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के कौन से फायदे हैं ?
5 एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन पर अन्य कौन सी सेवाएँ उपलब्ध हैं ?
6 क्या ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए मौजूदा मोडेम का उपयोग किया जा सकता है  ?
7 एडीएसएल मोडेम कनेक्टिवीटी के कम्प्यूटर में कौन से पार्टस् की आवश्यकता है ?
8 ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग करने के लिए कम्प्यूटर प्रणाली की कौन सी आवश्यकताएँ हैं ?
9 क्या गरूड़ा एफडब्ल्यूटी/पी में ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन संभव है ?
10 क्या सभी टेक्नालोजी एक्सचेंजों व आरएलयू/आरडीएलयू एक्सचेंजों में सेवाएँ उपलब्ध हो सकती है ?
11 यदि मुझे अपना स्प्लीटर लेना है तो उचित विक्रेताओं की जानकारी दें ।
12 क्या ग्राहक कोई भी आईपीएस, ई-मेल आईडी का उपयोग कर सकता है ?
13 क्या ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन पर स्टै‌टिक आईपी उपलब्ध होता है ?
14 क्या इंटरनेट से आईएसडी टेलीफोनी सुविधा उपलब्ध हो सकती है ?  यदि हॉँ तो किस तरह से ?
15 क्या डीआईडी/डीओडी लाइनों पर ब्रॉडबैण्ड सेवा संभव है ?
16 यदि ग्राहक ने वार्षिक अंशदान का विकल्प दिया हो तो फ्री डाउनलाड की गिनती कैसे की जाएगी तथा बिलिंग कैसे किया जाएगा ?
17 क्या डाटा सीमाओं में अपलोड की गिनती की जाएगी ?
18 क्या सर्फिंग के साथ साथ डाउनलोड के लिए कनेक्शन का उपयोग किया जाने पर प्रति घंटा डाटा के डाउनलोड का औसत क्या है ?
19 क्या इंटरनेट पर अपलोडिंग डाटा नि:शुल्क है या प्रभार लिया जाता है ? उदा. ई-मेल भेजना ।
20 क्या साइट सर्फिंग को डाउनलोड माना जाता है ? टैरिफ प्लान के अमर्यादित घंटे (अनलिमिटेड आवर) का अर्थ क्या है ?
21 यदि किसी माह में नि:शुल्क डाउनलोड का उपयोग नहीं किया गया तो क्या उसे अगले माह के फ्री डाउनलोड में माना जाएगा ?
22 प्रति घंटा एमबी यूसेज डाउनलोड औसत क्या है ? एमटीएनएल सेवा का उपयोग करते समय मुझे यह प्रति‌त हुआ कि उपयोग किए गए यूसेज अन्य सेवा प्रदाता की तुलना में अधिक दिखाया जा रहा है ।
23 क्या कोई ऐसा साफ़्ट्वेयर टूल उपलब्ध है जिससे एडीएसएल/ट्राईबैंड का छूटा हुआ
डाउनलोड पूरा हो सके
?
24 साइबर कैफे / पीसीओ होल्डर को यह सुविधा दी गई है ?
25 ब्रॉडबैण्ड पर मॉँग पर वीडियो तथा गेमिंग सर्विस कब उपलब्ध होगी ?
26 इस यूसेज संबंध में यूजर को कब जानकारी मिलेगी ?
27 ग्राहक का कहना है कि एमटीएनएल वेबसाइट पर यूसेज का गलत डाटा दिया जाता है ?
28 ब्रॉडबैण्ड सेवाओं के लिए अप फॉन्ट भुगतान क्या है ?
29 मुझे किस गति की सेवा प्राप्त होगी ?
30 क्या अपलोड व डाउनलोड की गति समान होगी ?
31 मैं एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन की सहायता से वीएसएनएल  ई-मेल आईडी का उयोग करके मेल नहीं भेज सकता हूँ ?
32 ई-मेल आईडी के लिए समरूप आउटलूक एक्सप्रेस कैसे किया जाए ?
33 अतिरिक्त ई-मेल आईडी के लिए प्रभार क्या है ?
34 क्या मैं मेरे ईपीएबीएक्स से ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग कर सकता/सकती हूँ ?
35 टैरिफ प्लान में अ‌सीमित घंटे का अर्थ क्या है ?
36 क्या असीमित डाटा डाउनलोड व असीमित अमाउंट ऑफ टाइम के लिए कोई प्लान है ?
37 यदि मैं एमटीएनएल लैण्डलाइन नहीं चाहता तो भी मुझे ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन मिल सकता है ?
38 क्या ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन हेतु मुझे नए टेलीफोन कनेक्शन के लिए आवेदन करने की आवश्यकता है ?
39 मेरे पास एमटीएएनएल टेलीफोन नहीं हैं, ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है ?
40 क्या एक ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए एक से अधिक पीसी जोड़े जा सकते हैं ? इसके लिए प्रभार कैसे लिया जाता है
41 क्या मैं अपने नेटवर्क द्वारा ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग कर सकता/सकती हूँ ?
42 क्या मैं एक ही साथ फैक्स व ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग कर सकता/सकती हूँ ?
43 ब्रॉडबैण्ड ‌कनेक्श शिकायत के लिए हेल्पलाइ नंबर क्या होगा ?
44 कनेक्शन अथवा सेवा में आने वाले किसी दोष संबंधित शिकायतों के लिए ग्राहकों को संपर्क करना होगा ?
45 ब्राउजर विंडो में  http://192.168.1.1 टाइप करने पर भी डी-लिंक राउटर पेज नही खुलता है ?\
46 मेरी टेलीफोन लाइन कार्यरत है, सभी बैरामीटर ठीक हैं, फिर भी मैं इंटरनेट कनेक्ट नहीं कर सकता ?
47 राउटर (एडीएसएल) लैम्प स्टेडी होते हुए भी ग्राहक इंटरनेट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं ।
48 क्या ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन पर कोई स्थानांतरण प्रभार लिया जाता है ?
49 यदि ग्राहक हमारे किसी भी लैण्डलाइन प्लान का उपयोग नहीं करना चाहता हो तो ब्रॉडबैण्ड के लिए प्रभार कैसे लिया जाएगा ?
50 क्या डायल अप के मामले जैसे इंटरनेट यूसेज के लिए कोई कॉल प्रभार लिया जाता है ?
51 क्या पॉवर फेल्युअर होते हुए भी मेरा टेलीफोन कार्यरत रह सकता है ?
52 ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए एक बार निर्धारित प्रभार क्या है ?
53 जब अन्य प्रदाता 100 एमबी व 1 जीबी नि:शुल्क देते हो तब ई-मेल आईडी लेने के फायदे कौन से हैं ?
54 यदि मैं एक प्लान से दूसरे प्लान में स्थानांतरण करना चाहता/चाहती हूँ तो उसके लिए प्रभार क्या है ?
55 केवल ब्रॉडबैण्ड से एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन कैसे उत्कृष्ट है ।
56 ब्रॉडबैण्ड के लिए न्यूनतम किराया क्या है ?
57 ब्रॉडबैण्ड ट्रायबैण्ड से कैसे अलग है ?
58 मेरे पास एमटीएनएल का पूराना एडीएसएल है तथा मैं उसका अधिक प्रभार अदा करता हूँ क्या मैं नए प्लान में स्थानांतरण कर सकता हूँ ?
59 ब्रॉडबैण्ड लॉग इन के लिए मेरा यूजर नेम व आईडी क्या होगा ?
60 मेरा मेल बौक्स कैसे बना सकते हैं ?
   
   
   
   
   
   
प्र.1 ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए कहॉँ आवेदन किया जाए ? 
उत्तर 1500  पर कॉल सेंटर में
   
प्र.2 इसकी सेवा शुरू होने में कितना समय लगता है ?
उत्तर आपके एक्सचेज क्षेत्र में सेवा एक बार उपलब्ध कराए जाने पर 7 दिनों की अवधि में सर्विस शुरू की जाएगी ।
   
प्र.3 ब्रॉड बैण्ड कनेक्शन के लिए कौन से उपकरणों की आवश्यकता होती है ?
उत्तर  एमटीएनएल टेलिफोन  लाइन  के  साथ एक सीपीई/मोडेम/स्पिलिटर चाहिए    एमटीएनएल भी  सीपीई/मोडेम/स्पिलिटर एकबारगी व मासिक स्थिर प्रभार लेकर  प्रदान करता है।
   
प्र.4 एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के कौन से फायदे हैं ? 
उत्तर
एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड के फायदे निम्नानुसार हैं :-
 • गतिमान केक्शन अर्थात, न्यूनतम 256 केबीपीएस की समर्पित बैण्डविडथ
आप एक ही साथ फोन पर बात कर सकते हैं तथा इंटरनेट सर्फ कर सकते हैं ।
आप अन्य कम्प्यूटर के साथ कनेक्शन शेअर कर सकते हैं तथा नेटवर्क बना सकते हैं ।
किफायतशीर टैरिफ प्लान
न्यूनतम 256 केबीपीएस की गति
सुरक्षित कनेक्शन
हमेशा इंटरनेट पर
   
प्र.5 एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन पर अन्य कौन सी सेवाएँ उपलब्ध हैं \
उत्तर
एमटीएएनएल ब्रॉडबैण्ड पर उपलब्ध होने वाली अन्य सेवाएँ :-
वीडियो चेनल्स
मांग पर वीडियो
ऑन लाइन गेम
टीवी
   
प्र.6 क्या ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए मौजूदा मोडेम का उपयोग किया जा सकता है  ?
उत्तर अधिकतम प्रयोग में जाए जाने वाले मोडेम डायल अप मोडेम होते हैं ।  ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता ।  ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए विशेष एडीएसएल मोडेम की आश्यकता होती है ।  एमटीएनएल से यह मोडेम उपलब्ध कराए जाते हैं तथा बाजार से भी खरीदे जा सकते हैं ।  वेबसाइट पर सहायक मोडेम्स की सूची उपलब्ध है ।
   
प्र.7 एडीएसएल मोडेम कनेक्टीवीटी के कम्प्यूटर में कौन से पार्ट की आवश्यकात है ?
उत्तर एडीएसएल मोडेम में कम्प्यूटर कनेक्टिवीटी के साथ एथरनेट पोर्ट तथा यूएसबी पोर्ट की आवश्यकात होती है ।  इनसे किसी भी एक का उपयोग किया जा सकता है  ।  ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन पंजीकरण से पहले इसमें से एक पोर्ट की उपलब्धता की पूष्टि की जानी चाहिए ।
   
प्र.8 ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग करने के लिए कम्प्यूटर प्रणाली की कौन सी आवश्यकताएँ हैं ? 
उत्तर
ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 98 व उससे अधिक
पीसी हार्डवेअर की सिफारिश की गई है ।
रैम 128 व उससे अधिक
एडीएसएल मोडेम/राउटर के लिए यूएसबी पोर्ट अथवा एडीएसएल राउटर के लिए लैन कार्ड । सीडी रोम ड्राइवर
   
प्र.9 क्या गरुड़ा एफडब्ल्यूटी/पी में ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन संभव है \
उत्तर इस सिस्टम में गरूड़ा/एफडब्ल्यूटी/पी में आवश्यक बैण्डविथ की सहायता न मिलने के कारण इस समय ब्रॉडबैण्ड संभव नहीं है ।
   
प्र.10 क्या सभी टेक्नालोजी एक्सचेंजो व आरएसयू/आरडीएलयू एक्सचेंजों में सेवाएँ उपलब्ध हो सकती है  \
उत्तर एमटीएनएल के सभी एक्सचेंजों में उत्तरोत्तर यह सेवा उपलब्ध कराई  है।
   
प्र.11 यदि मुझे अपना स्प्लीटर लेना है तो उचित विक्रेताओं की जानकारी दें ।
उत्तर
यदि ग्राहक एमटीएनएल से पीसीई नहीं लेना चाहता हो तो ग्राहक को अपना पीसीई लेने का विकल्प है ।  एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के साथ अनुरूप सीपीई की सूची निम्नानुसार है ।
डी-लिंक 502 टी
कॉमट्रेड सीटी-564
वेस्टेल ए - 90 - 30199 - 07
झिक्सेल प्रेस्टीज 660 एच - 61
एरीक्सन एच एम 410 सी
क्झेवी (7722 $)
   
प्र.12 क्या ग्राहक कोई भी आईपीएस, ई-मेल आईडी का उपयोग कर सकता है ?
उत्तर ग्राहक किसी भी वेब आधारित मेल सर्विस का उपयोग कर सकता हैं ।  तथापि एसएमटीपी सर्वर आईएसपीएसपी पॉलिसी पर आधारित है तथा ई-मेल सर्विस प्रदाता से उसका स्पष्टीकरण लिया जाए ।
   
प्र.13 क्या ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन पर स्टैटीक आईपी उपलब्ध होता है  \
उत्तर जी हॉँ अतिरिक्त प्रभार पर स्टैटिक आइपी उपलब्ध कराया जाता है ।
   
प्र.14 क्या इंटरनेट से आईएसडी टेलीफोनी सुविधा उपलब्ध हो सकती है ?  यदि हॉँ तो किस तरह से ?
उत्तर जी हॉँ मल्टीमिडिया आधारित कम्प्युटर पर एमटीएनएल बोल अनमोल कॉलिंग कार्ड का उपयोग करके इंटरेट से आईएसडी टेक्नालोजी संभव हो सकती है ।
   
प्र.15 क्या डीआईडी/डीओडी लाइनों पर ब्रॉडबैण्ड सेवा संभव है ?
उत्तर एमटीएनएल वायर सेंटर से ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन संभव हैं ।  यदि डीआईडी/डीओडी लाइन्स ई 1 आधार पर कार्यरत हो तो कनेक्शनों का विस्तार संभव हो सकता है । 
   
प्र.16 यदि ग्राहक ने वार्षिक अंशदान का विकल्प दिया हो तो फ्री डाउनलोग की गिनती कैसे की जाएगी घ्  तथा बिलिंग कैसे किया जाएगा घ् 
उत्तर वार्षिक अंशदान के मामले में नि:शुल्क डाउनलोड की मासिक आधार पर गिनती की जाएगी, जिसमें संबंधित माह के शेष डाउनलोड को अगले माह में नहीं गिना जाएगा ।  अतिरिक्त यूसेज के लिए मासिक बिलिंग किया जाएगा ।
   
प्र.17 क्या डाटा सीमाओं में अपलोड की गिनती की जाएगी ?
उत्तर आपने खोली हुई सभी वेबसाइट्स तथा आपने डाउनलोड की हुई फाइल्स की गिनती की जाएगी ।  डाटा व फाइल्स की गिनती नहीं की जाएगी ।
   
प्र.18 क्या सर्फिंग के साथ साथ डाउनलोड के लिए कनेक्शन का उपयोग किया जाने पर प्रति घंटा डाटा के डाउनलोड का औसत क्या है ?
उत्तर 256 केबीपीएस की गति को सहायता करने वाले कनेक्शन पर डाटा डाउनलोड औसत प्रति घंटा 100 एमबी होगा ।
   
प्र.19 क्या इंटरनेट पर अपलोडिंग डाटा नि:शुल्क है या प्रभार लिया जाता है ? उदा. ई-मेल भेजना ।
उत्तर ग्राहकों के लिए अपलोड का किसी भी प्रकार के लिए प्रभार नहीं लिया जाता ।  फाइल अपलोडिंग, ई-मेल भेजना आदि अपलोड है तथा जिसका बिलिंग नहीं किया जाता है ।
   
प्र.20 क्या साइट सर्फिंग को डाउनलोड माना जाता है ? टैरिफ प्लान के अमर्यादित घंटे (अनलिमिटेड अवर) का अर्थ क्या है ?
उत्तर जी, हॉँ साइट्स का सर्फिंग को डाउनलोड में गिना जाएगा ।  अमर्यादित घंटे याने माह के दौरान कितने भी समय तक कनेक्शन का उपयोग किया जा सकता हैं ।  डाटा डाउनलोड की संख्या पर चार्जिंग आधारित होगा ।  कोई भी डाटा जो ट्रायबैण्ड (एडीएसएल) मोडेम के माध्यम से पीसी पर आता है वह डाउनलोड है ।
   
प्र.21 यदि किसी माह में नि:शुल्क डाउनलोड का उपयोग नहीं किया गया तो क्या उसे अगले माह के फ्री डाउनलोड में माना जाएगा ?
उत्तर नि:शुल्क डाउनलोड का उसी माह में उपयोग करना होगा ।  इसे अगले माह में अग्रेषित नहीं किया जा सकता ।
   
प्र.22 प्रति घंटा एमबी यूसेज डाउनलोड औसत क्या है ? एमटीएनएल सेवा का उपयोग करते समय मुझे यह प्रति‌त हुआ कि उपयोग किए गए यूसेज अन्य सेवा प्रदाता की तुलना में अधिक दिखाया जा रहा है ।
उत्तर प्रति घंटा डाउनलोड की व्याख्या करना कठिन है ।  हम 256 केबीपीएस की गति का कनेक्शन प्रदान करते हैं ।  जब आप अधिक मात्रा में चित्र जैसी तेज साइट डाटा का सर्फिंग करोगे तो डाउनलोडिंग अधिक होगा ।  डाउनलोडिंग करना पूर्णत: ग्राहक पर निभर करता है ।  जो वह देखता है वही डाउनलोड है ।  यदि ग्राहक चाहता है कि उसने कितना डाउनलोड किया है तो आप उसे कहे कि एक घंटे सर्फिंग करने के बाद कितना अधिक यूसेज किया गया उसकी जॉँच कर सकते हैं ।  जिसका उसे यूसेज से पता चलेगा ।
   
प्र.23 क्या कोई ऐसा साफ़्ट्वेयर टूल उपलब्ध है जिससे एडीएसएल/ट्राईबैंड का छूटा हुआ
डाउनलोड पूरा हो सके
<
उत्तर:

हाँ जी, डाउनलोड मैनेजर नाम से    साफ़्ट्वेयर टूल  उपलब्ध है   जिससेएडीएसएल /ट्राईबैंड का छूटा हुआ डाउनलोड पूरा हो सक   ता है यद्यपि ऐसे टूल्स का उपयोग ग्राहक के अपने रिस्क पर है। डाउनलोड मैनेजरों  के बारे में अधिक जानकारी
 के लिये  यहाँ क्लिक करें।   



प्र.24 साइबर कैफे / पीसीओ होल्डर को यह सुविधा दी गई है ?
उत्तर जी हॉँ साइबर कैफे / पीसीओ धारकों को भी यह सुविधा प्राप्त हो सकती है ।
   
प्र.25 ब्रॉडबैण्ड पर मॉँग पर वीडियो तथा गेमिंग सर्विस कब उपलब्ध होगी ?
उत्तर इस समय ब्रॉडबैण्ड पर  उपलब्ध है  ।
   
प्र.26 इस यूसेज संबंध में यूजर को कब जानकारी मिलेगी ?
उत्तर एथरनल पोर्ट/यएसबी पोर्ट के माध्यम से डाटा ट्रैक को गतिशील रखते हुए यूसेज का अवलोकन किया जा सकता है ।  कुछ सॉफ्टवेयर टूल्स ट्रैक्स का उपयोग करके यूसेज कर सकते हैं ।  वेबसाईट पर यूसेज का रिकार्ड भी प्रदर्शित किया जाना  चाहिए । 
   
प्र.27 ग्राहक का कहना है कि एमटीएनएल वेबसाइट पर यूसेज का गलत डाटा दिया जाता है ?
उत्तर आप ग्राहकों से बता सकते हैं ।  बकाया एमबी संख्या गलत दर्शाई गई हो तो चिंता न करें ।  उसे उनके प्लान में तथा नि:शुल्क एमबी के अनुसार ही उनसे प्रभार लिया जाएगा ।
   
प्र.28 ब्रॉडबैण्ड सेवाओं के लिए अप फॉन्ट भुगतान क्या है ?
उत्तर मौजूदा एमटीएनएल लैण्डलाइन ग्राहकों के लिए कोई अप फ्रॉन्ट भुगतान नहीं है ।  आपके टेलीफोन बिल में ही सभी प्रकार के प्रभार दर्शाए जाएंगे ।  ग्राहक को केवल ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए आवेदन करने की आवश्यकता है ।
   
प्र.29 मुझे किस गति की सेवा प्राप्त होगी ?
उत्तर ब्रॉडबैण्ड के लिए न्यूनतम गति 256 केबीपीएस होगी ।  अपलोड व डाउनलोड के लिए गति समान होगी ।  उच्च गति प्लान के मामले में अपलोड गति 512 केबीपीएस तक मर्यादित होगी ।
   
प्र.30 क्या अपलोड व डाउनलोड की गति समान होगी ?
उत्तर अपलोड व डाउनलोड के लिए गति समान होगी ।  512 केबीपीएस से अधिक उच्च गति प्लान के मामले में अपलोड गति 512 केबीीएस तक सीमित होगी ।
   
प्र.31 मैं एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन की सहायता से वीएसएनएल  ई-मेल आईडी का उयोग करके मेल नहीं भेज सकता हूँ ?
उत्तर अब एमटीएनएल को एसएमटीपी सर्वर एक्सेस के लिए वीएसएनएल की अनुमति नहीं है ।  एमटीएनएल ई-मेल आईडी का ग्राहक उपयोग कर सकता है ।  प्रति वर्ष केवल रू. 200/- में अतिरिक्त ई-मेल आईडी ले सकता है । 
   
प्र.32 ई-मेल आईडी के लिए समरूप आउटलूक एक्सप्रेस कैसे किया जाए ?
उत्तर आउट लूक एक्सप्रेस समरूप के लिए इंटरनेट एफक्यू देखिए । आप ग्राहक को एसएमटीपी व पीओपी 3 सर्वर पते के संबंध में बना सकते हैं ।  एसएमटीपी एसएमटीपी/एमटीएनएल,नेट.इन पीओपी 3 पॉप इंटरनेट.एमटीएनएल.नेट.इन.
   
प्र.33 अतिरिक्त ई-मेल आईडी के लिए प्रभार क्या है ?
उत्तर अतिरिक्त ई-मेल पते हेतु रू. 200/- प्रति माह प्रत्येकी 4 एमबी की स्पेस के साथ प्रभार लिया जाएगा ।
   
प्र.34 क्या मैं मेरे ईपीएबीएक्स से ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग कर सकता/सकती हूँ ?
उत्तर आप अपने ईपीबीएक्स से ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग कर सकते हैं, परंतु ईपीबीएक्स की उतनी क्षमता होनी चाहिए ।  जिसके लिए आप अपने ईपीबीएक्स मशीन की क्षमात की अपने आपूर्तिकर्ता से जॉँच करवा सकते हैं ।
   
प्र.35 टैरिफ प्लान में अ‌सीमित घंटे का अर्थ क्या है ?
उत्तर   अ‌सीमित घंटे का अर्थ है कि एमटीएनएल ब्रौड्बैंड 24 घटे उपलब्ध है ।
   
प्र.36 क्या असीमित डाटा डाउनलोड व असीमित अमाउंट ऑफ टाइम के लिए कोई प्लान है ?
उत्तर केवल रात्री के समय 00.00 घंटों से सुबह 08.00 बजे तक के लिए अ‌सीमित प्लान है ।
   
प्र.37 यदि मैं एमटीएनएल लैण्डलाइन नहीं चाहता तो भी मुझे ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन मिल सकता है ?
उत्तर आपको ट्रायबैण्ड कनेक्शनों के लिए एमटीएनएल टेलीफोन कनेक्शन की आवश्यकता है ।
   
प्र.38 क्या ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन हेतु मुझे नए टेलीफोन कनेक्शन के लिए आवेदन करने की आवश्यकता है ?
उत्तर यदि आपके पास एमटीएनएल टेलीफोन कनेक्शन पहले से ही हो तो मौजूदा टेलीफोन कनेक्शन पर ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन प्रदान किया जा सकता है ।  आपको केवल ब्रॉडबैण्ड के लिए आवेदन करना होगा ।  यदि आपके पास एमटीएनएल लैण्डलाइन नहीं है तो ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए नए टेलीफोन कनेक्शन की आवश्यकता होगी ।  आप आवेदन के साथ नए ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का आवेदन कर सकते हैं ।
   
प्र.39 मेरे पास एमटीएएनएल टेलीफोन नहीं हैं, ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है ?
उत्तर यदि आपके पास एमटीएनएल कनेक्शन नहीं है तो ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु नए कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा ।
   
प्र.40 क्या एक ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए एक से अधिक पीसी जोड़े जा सकते हैं ? इसके लिए प्रभार कैसे लिया जाता है
उत्तर आपको ट्रायबैण्ड कनेक्शनों के ‌लिए एमटएनएल टेलीफोन कनेक्शन की आवश्यकता है ।
   
प्र.41 क्या मैं अपने नेटवर्क द्वारा ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग कर सकता/सकती हूँ ?
उत्तर जी हॉँ अपने लैन नेटवर्क निर्माण के लिए ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग कर सकते हैं ।
   
प्र.42 क्या मैं एक ही साथ फैक्स व ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग कर सकता/सकती हूँ ? 
उत्तर एडीएसएल मोडेम से बाहर आने वाली टेलीफोन लाइन का इंटरनेट सर्फिंग करते समय फैक्स के लिए उपयोग किया जा सकता है ।
   
प्र.43 ब्रॉडबैण्ड ‌कनेक्श शिकायत के लिए हेल्पलाइ नंबर क्या होगा ?     
उत्तर ब्राडबैण्ड की किसी भी पूछताछ के लिए '1500' पर संपर्क किया जा सकता है ।  हेल्पडेस्क हेतु 1600228844 पर कॉल कर सकते हैं ।
   
प्र.44 कनेक्शन अथवा सेवा में आने वाले किसी दोष संबंधी शिकायतों के लिए ग्राहकों को संपर्क करना होगा ?
उत्तर 198 पर ग्राहक फॉल्ट बुक कर सकता है, जहॉँ एक्सचेंज लेवल से संबंधित है ।
   
प्र.45 ब्राउजर विंडो में  http://192.168.1.1 टाइप करने पर भी डी-लिंक राउटर पेज नहीं खुलता है ?
उत्तर इस स्थिति में ग्राहक को "obtain IP Address automatically" में सेटिंग परिवतैन करने के लिए कहना होगा ।  अब पेज खुलेगा ।
   
प्र.46 मेरा टेलीफोन लाइन कार्यरत है, सभी पैरामीटर ठीक हैं फिर भी मैं इंटरनेट कनेक्ट नहीं कर सकता \
उत्तर कृपया इस मामले में ग्राहक की शिकायत दर्ज करें ।  ग्राहकों को इंटरनेट न मिलेने के बहुत से कारण हैं ।  ग्राहक के लिए निम्नलिखित मदों की जॉँच की जाए । एपओसी में पोर्ट, डीएसएलएएम (Js=) में पोर्ट A
   
प्र.47 राउटर (एडीएसएल) लैम्प स्टैडी होते हुए भी ग्राहक इंटरनेट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं ?
उत्तर यदि राउटर लैम्प स्टेडी हैं व ग्राहक को इंटरनेट नहीं मिल रहा हो तो रुट सेटिंग की जॉँच करने की आवश्यकात है ।  इंटरनेट शुरु करने के लिए ग्राहक के राउटर को पुन:समनुरूप करना होगा ।
   
प्र.48 क्या ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन पर कोई स्थानांतरण प्रभार लिया जाता है ?     
उत्तर ग्राहक से रू. 100/- स्थानांतरण प्रभार लिया जाता है ।
   
प्र.49 यदि ग्राहक हमारे किसी भी लैण्डलाइन प्लान का उपयोग नहीं करा चाहता हो तो ब्रॉडबैण्ड के लिए प्रभार कैसे लिया जाएगा ?
उत्तर केवल एमटीएनएल लैण्डलाइन ग्राहकों के लिए ब्रॉडबैण्ड सर्विस उपलब्ध है ।
   
प्र.50 क्या डायल अप के मामले जैसे इंटरनेट यूसेज के लिए कोई कॉल प्रभार लिया जाता है ?
उत्तर ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए कोई कॉल प्रभार नहीं लिया जाएगा ।  केवल डाटा डाउनलोड के लिए ही आपसे प्रभार लिया जाएगा ।
   

प्र.51

 

क्या पॉवर फेल्युअर होते हुए भी मेरा टेलीफोन कार्यरत रह सकता है ?
उत्तर पॉवर नहीं होने पर भी आपका टेलीफोन निरंतर कार्यरत रहेगा ।
   
प्र.52 ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए एक बार निर्धारित प्रभार क्या है ?
उत्तर
डीएसएल संस्थापन तथा परीक्षण - रू. 300/-
सीपीई के लिए प्रारंभिक जमा राशि (वापस न की जाने वाली ) रू. 500/-
   
प्र.53 जब अन्य प्रदाता 100 एमबी व 1 जीबी नि:शुल्क देते हो तब ई-मेल आईडी लेने के फायदे कौन से हैं  \
उत्तर जी हॉं अन्य वेब पर आधारित ई-मेल सेवा प्रदाताओं से आपको 100 अथवा अधिक एमबी मुफ्त दिए जाते हैं ।  तब एमटीएनएल आपको केवल 4एमबी स्पेस देता हैं ।  एमटीएनएल ई-मेल उपयोग में लाने से मुख्य लाभ यह होगा की हम आपको पीओपी/एसएमटीपी सर्वर एक्सेस के साथ प्रदान करते हैं जहॉँ आप अपने बाह्य एक्सप्रेसेस तथा डाउनलोड मेक्स के साथ समरुप कर सकते हैं ।  वेब आधारित ई-मेल सर्विस प्रदाता जो मुफ्त देता हैं ।  वहॉँ यह संभव नहीं है ।
   
प्र.54 यदि मैं एक प्लान से दूसरे प्लान में स्थानांतरण करना चाहता/चाहती हूँ तो उसके लिए प्रभार क्या है ?
उत्तर यदि आप एक प्लान से दूसरे प्लान में परिवर्तन करना चाहते हैं तों उसके लिए प्रभार नहीं है ।
   
प्र.55 केबल ब्रॉडबैण्ड से एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन कैसे उत्कृष्ट है \
उत्तर जहॉँ अन्य सेवा प्रदाताओं से 256 केबलपीएस तक की गति अर्थात 256 केबीपीएस से कम अथवा समतुल्य गति प्रदान की जाती है ।  एमटीएनएल आपको 256 केबीपीएस से शुरू होने वाली गति प्रदान करता है ।  टीआरएआई के अनुसार ब्रॉडबैण्ड की गति 256 केबीपीएस से अ‌धिक हैं ।
   
प्र.56 ब्रॉडबैण्ड के लिए न्यूनतम किराया क्या है ? 
उत्तर एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड के लिए न्यूनतम प्लान में 400 एमबी डाटा डाउनलोड रू. 199/- से अर्थात प्लान डीएसएलटीआरईपीबी ।
   
प्र.57 ब्रॉडबैण्ड ट्रायबैण्ड से कैसे अलग है ?
उत्तर एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड सर्विस को ट्रायबैण्ड कहा जाता है ।  यह एडीएसएल विश्व की सबसे अत्याधुनिक टेक्नालोजी है ।
   
प्र.58 मेरे पास एमटीएनएल का पूराना एडीएसएल है तथा मैं उसका अधिक प्रभार अदा करता हूँ क्या मैं नए प्लान में स्थानांतरण कर सकता हूँ ?
उत्तर हाँ ।
   
प्र.59 ब्रॉडबैण्ड लॉग इन के लिए मेरा यूजर नेम व आईडी क्या होगा ?
उत्तर आपके मौजूदा टेलीफोन नंबर किस पर ब्रॉडबैण्ड दिया गाय है वहीं अपका लॉगिंग आईपी हैं तथा पासवर्ड आपको प्रदान किया जाएगा जो आप बाद में परिवर्तित कर सकते हैं ।
   
प्र.60 मेरा मेल बॉक्स कैसे बना सकते हैं  \
उत्तर आप मेल बॉक्स तैयार करने हेतु एमटीएनएल वेब साइट अर्थात http://register.mtnl.net.in पर संपर्क करें ।  यूजर आईडी व पासवर्ड देकर लॉग इन कीजिए व आप अपना पहला नि:शुल्क ई-मेल आईडी बना सकते हैं ।  दूसरी ओर आप हेल्पडेस्क 1800 22884 पर कॉल कर सकते हैं । अथवा    register@mtnl.net.in पर निवेदन भेज सकते हैं ।
   
 
  © 2001-2005, महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ।  सभी अधिकार सुरक्षित हैं ।